फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरी रोड पर अभियान चलाने में छूटा पसीना

Tue, 19 Jan 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दयालबाग के बाद देवरी रोड पर अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम का सर्दी में पसीना छूट गया। लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाए निशानों का विरोध करते हुए पब्लिक सड़क पर उतर आई। विधायक गुटियारी लाल दुबेश भी पहुंच गए। काफी जद्दोजहद के बाद चार बजे अभियान शुरू हो सका। मंगलवार को भी वहां अभियान चलेगा।
विज्ञापन

पीडब्लूडी कर्मियों के मुताबिक, देवरी रोड की चौड़ाई 60 फुट है, उसी हिसाब से निशान लगाए गए हैं। इसकी जद कई निर्माण आ रहे हैं। नगर निगम का दस्ता सहायक अभियंता एसपी वार्ष्णेेय के नेतृत्व में जेसीबी लेकर मधु नगर चौराहे पर पहुंच गया। टीम को देख जुटी भीड़ ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध होता देख नगर निगम अधिकारियों का पसीने छूट गया। लोगों का कहना था कि पीडब्ल्यूडी ने मनमाने ढंग से निशान लगाए हैं। जानकारी पर पहुंचे विधायक गुटियारी लाल का कहना था कि सड़क की चौड़ाई कहीं कम है तो कहीं ज्यादा। लेकिन पूरी सड़क को 60 फुट चौड़ा बताकर निशान लगाए हैं। इस संबंध में रविवार को भी सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता हुई थी, तब सड़क की चौड़ाई 52 फुट बताई गई। इसी आधार पर ध्वस्तीकरण होना चाहिए। विधायक ने चेतावनी दी, ‘यदि प्रशासन ने मनमानी की तो यह मामला विधानसभा में उठाऊंगा। इस पर टीम बैकफुट पर आ गई। दोपहर करीब 3:30 बजे 52 फुट चौड़ाई के हिसाब से अभियान शुरू किया। सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान शाम चार बजे तक पहुंच सकीं। करीब एक घंटे चले अभियान में 25 दुकानों और मकानों के चबूतरे तोड़े गए। सहायक अभियंता ने बताया कि मंगलवार को यहीं से अभियान की शुरुआत होगी।
भीड़ को संभालना हुआ मुश्किल
अभियान के दौरान भारी भीड़ जुटने से मधु नगर चौराहा और देवरी रोड पर जाम लगा रहा। थाना सदर की फोर्स भी करीब तीन बजे पहुंच गई। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को कई बार हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसकी वजह से मची भगदड़ में कई लोग गिरकर घायल भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें