एटा जिले में शनिवार देर रात अति ज्वलनशील पदार्थ बेंजीन लेकर जा रहा टैंकर आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय पलट गया। टैंकर पलटने के साथ ही तेज आवाज हुई। चालक और परिचालक किसी तरह से टैंकर से बाहर निकले।
टैंकर में अति ज्वलनशील पदार्थ से दूर रहने की हिदायत देते हुए वाहनों को रोक दिया गया। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चार क्रेनों की मदद से टैंकर को सीधा कराया है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
हादसा थाना मलावन क्षेत्र के गांव कंगरोल के पास रात करीब तीन बजे जीटी रोड पर हुआ। टैंकर पलटते ही उसमें से रिसाव हो गया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। टैंकर मुंबई महाराष्ट्र से चेन्नई के लिए पदार्थ लेकर जा रहा था।