ट्रांसपोर्ट नगर सीएनजी स्टेशन से वाहनों को गैस नहीं मिलेगी। आसपास के अन्य सीएनजी स्टेशन भी बंद रहेंगे। पीएनजी सिर्फ अंतिम छोर वाले क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी, जिनमें कमला नगर, पश्चिमपुरी, पथौली, दयालबाग, सिकंदरा, शाहगंज, आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर-1 से 16 तक, बिचपुरी, पथौली आदि क्षेत्रों में पीएनजी उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है।
आकस्मिक स्थिति में यहां करें संपर्क
आकस्मिक स्थिति में गेल के 24 घंटे आपातकालीन कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है। गेल ने कंट्रोल रूम नंबर 9927811227, 99272811226 और 9927811225 जारी किए हैं। गैस पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम भी कार्य स्थल पर मौजूद रहेगी।
ये भी पढ़ें-
उटंगन नदी हादसा: सेना और एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन पूरा...डूबे सभी 12 लोगों की माैत, आखिरी दिन निकाले चार शव