फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस पाइपलाइन में लगी आग, जमीन से उठती लपटों को देख दहशत में आए लोग

Mon, 04 May 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
गैस पाइपलाइन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा के बल्केश्वर स्थित जसवंत की छतरी में रविवार दोपहर को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उसमें आग लग गई। क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। काम कर रहा एक मजदूर भी झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग को फैलने से रोका। सूचना पर पहुंची दमकल ने घंटे भर में आग पर काबू पाया।

 
विज्ञापन

2 of 5
खोदाई के दौरान हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
जसवंत की छतरी में तोमर वाली गली में टोरंट पावर की ओर से खोदाई का काम किया जा रहा है। इस दौरान बगल से गुजरी पीएनजी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रविवार को दोपहर को लगभग दो बजे श्रमिक गड्ढे में काम कर रहा था। तभी अचानक आग लग गई। इससे पीएनजी की लाइन से लपटें निकलने लगीं। वहां काम करते श्रमिक के कपड़ों में भी आग लग गई। अन्य श्रमिकों ने कपड़ों को आनन-फानन में उससे अलग किया। इस दौरान मजदूर मामूली रूप से झुलस भी गया।
विज्ञापन

3 of 5
गैस पाइपलाइन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों ने आग को काबू करने के लिए गैस के रिसाव को कम करने की कोशिश की। पास के नाले में पानी था। इस कारण आग ज्यादा नहीं फैली। श्रमिकों ने खोदी गई मिट्टी क्षतिग्रस्त पीएनजी लाइन पर डालकर आग काबू करने की कोशिश की। पार्षद अमित ग्वाला ने बताया कि आग लगी देख उन्होंने पुलिस और दमकल को फोन किया। दमकलकर्मियों ने आग को पूरी तरह से काबू किया। ग्रीन गैस कंपनी को घटना की जानकारी देकर पीएनजी की आपूर्ति बंद कराई। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि टोरंट पावर के खोदाई करने के दौरान पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षतिग्रस्त पीएनजी लाइन की मरम्मत का काम किया गया।

4 of 5
गैस पाइपलाइन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जसवंत की छतरी में जिस जगह पर गैस का रिसाव हुआ, वहां पर घनी आबादी क्षेत्र है। आग की सूचना पर लोग दहशत में आ गए। इस दौरान पुलिस ने समझदारी का परिचय दिया। नाले का पानी गैस रिसाव की तरफ मोड़ दिया गया। मिट्टी भी डाल दी। इससे आग बुझ गई। बाद में दमकल कर्मचारी आ गए। उन्होंने वाटर वर्क्स पर लगे वाल्व को बंद करके गैस की सप्लाई को रोका। तब आग बुझ सकी। देर शाम तक कर्मचारी लाइन ठीक करने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दमकल कर्मियों ने बुझाई आग - फोटो : अमर उजाला
टोरंट के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि यहां ग्रीन गैस ने कुछ समय पहले लाइन डाली है। इसके लिए की गई खोेदाई में टोरंट की लाइन में फाल्ट हो गया। फाल्ट को ढूंढने के लिए खोदाई की गई। टीम जब फाल्ट को रिपेयर कर रही थी, तब आग लगी। घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें