फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बाइक पर आया दूल्हा, ब्याह कर ले गया दुल्हनिया

Mon, 04 May 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
शादी की रस्मों के बीच दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
चारों ओर से कोरोना वायरस प्रभावित जिलों से घिरे कासगंज में फिलहाल एक भी संक्रमित नहीं है। जांच के लिए अब तक भेजे गए 617 नमूनों में से तीन लोग संक्रमित निकले थे। वे भी अब ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 565 अन्य रिपोर्ट भी निगेटिव आईं हैं। यह जनपद के लिए राहत भरी खबर है। इस बीच कासगंज में शनिवार रात एक शादी चर्चा का विषय बन गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
सात फेरों की रस्म के बीच दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में ढोलना के गांव इटउआ में एक दूल्हा अपनी दुल्हनिया को ब्याहने के लिए बाइक से पहुंच गया। गांव में यह शादी चर्चा का विषय बन गई। सादगी के साथ रस्मों की अदायगी की गई। रात में ही दुल्हन को विदा भी कर दिया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
दुल्हन विमलेश,दूल्हा भूपेंद्र - फोटो : अमर उजाला
मुकेश निवासी इटउआ ने अपनी बेटी विमलेश की शादी भूपेंद्र पुत्र दिनेश निवासी हरनोठ अलीगढ़ के साथ तय कर दी। कोरोना के चलते वाहनों का संकट होने पर दूल्हा बाइक से अपनी ससुराल पहुंच गया। इसके अलावा पिता सहित चार अन्य बरातियों को भी अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा।

4 of 5
शादी की सात फेरों की रस्म के बीच दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
वधू पक्ष ने भी शादी में किसी भी रिश्तेदार या ग्रामीणों को नहीं बुलाया। केवल परिवार के सदस्य ही समारोह में शामिल हुए। सभी वैवाहिक रस्मों को पूरा करने के बाद रात में ही दुल्हन की विदाई कर दी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सात फेरों के बीच दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
इस शादी में सभी लोगों के हाथ सैनिटाइजर से साफ कराने के बाद ही रस्मों की अदायगी की गई। पूरे क्षेत्र में ये शादी चर्चा का विषय बनी रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें