फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गैस लाइन में भर गया मलबा, पीएनजी आपूर्ति ठप; एक हजार घरों में बंद पड़े चूल्हे

Mon, 03 Feb 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बोरिंग के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से गैस की लाइन में मलबा भर गया, जिससे पीएनजी आपूर्ति ठप हो गई। 
 
विज्ञापन
पीएनजी लाइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू ईदगाह, मधु नगर से सीओडी क्षेत्र तक तीन दिन से पीएनजी आपूर्ति ठप है। इससे एक हजार से अधिक घरों में चूल्हे बंद पड़े हैं। सुबह की चाय-नाश्ते से लेकर खाना तक नहीं बन पा रहा है। वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। यह दिक्कत न्यू ईदगाह काॅलोनी के पास बोरिंग के कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस लाइन में मलबा भर जाने से आई है। 
विज्ञापन


सोमवार शाम तक आपूर्ति ठीक हो सकती है।शहर में 70 हजार से अधिक पीएनजी उपभोक्ता हैं। न्यू ईदगाह निवासी डॉ. राजेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि एक सप्ताह से गैस की आपूर्ति बाधित है। बुजुर्ग होने के कारण हर दिन खाना बाहर से नहीं मंगवा सकते। नाश्ते से लेकर रात के खाने तक की दिक्कत हो रही है। ग्रीन गैस के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। उन्हें लोगों की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है।

क्षेत्रीय निवासी अतुल कुमार ने बताया कि लाइन में गैस का प्रेशर इतना कम है कि खाना नहीं बन पा रहा। इस कारण अन्य इंतजाम करने पड़ रहे हैं। उधर, पीएनजी प्रबंधक किशन सिंह ने बताया कि न्यू ईदगाह कॉलोनी के पास मुख्य सप्लाई लाइन में फॉल्ट है। शुक्रवार रात से सप्लाई प्रभावित है। उन्होंने बताया कि एक बोरिंग के कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। गैस लाइन में मलबा चला गया है, जिसकी सफाई चल रही है। सोमवार तक सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें