फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गैस रिसाव की जांच शुरू, कैंप लगाकर जांची मजदूरों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट।
विज्ञापन

पिनाहट ब्लॉक के गांव कुकथरी स्थित समाधिया कोल्ड स्टोरेज में बृहस्पतिवार रात हुए अमोनिया गैस रिसाव के बाद शुक्रवार को स्थिति सामान्य हो गई। उपचार के बाद प्रभावित मजदूर और ग्रामीण घर लौट आए हैं। वहीं प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे समाधिया कोल्ड स्टोरेज के पाइप फ्लैंज से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ था। गैस का असर 50 मीटर दूर स्थित बद्री विशाल कोल्ड स्टोरेज और कुकथरी गांव तक फैल गया। 35 से अधिक लोगों को आंखों में जलन, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ हुई। एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला और एसीपी गिरीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। शुक्रवार सुबह प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहायक वैज्ञानिक अवनेंद्र कुमार और शैलेश मौर्य कोल्ड स्टोरेज पहुंचे। टीम ने रिसीवर के फ्लैंज और रिसाव के कारणों की गहन तकनीकी जांच की। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट
45 मजदूरों ने की आंखों में जलन की शिकायत
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोल्ड स्टोरेज परिसर में ही कैंप लगाया। डॉ. कौशलेंद्र और डॉ. आशीष गुप्ता की टीम ने मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग और जांच की। 45 लोगों ने आंखों में जलन की शिकायत की। 60 मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। राहत की बात यह है कि अधिकांश मजदूर स्वस्थ होकर शुक्रवार सुबह काम पर लौट आए।
विज्ञापन

इंसेट
सैंया क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज की भी जांच
सैंया। पिनाहट की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सैंया क्षेत्र के प्रमुख कोल्ड स्टोर्स (श्री खाटूश्यामजी, हरि लक्ष्मी, जेटीएस, बाबा, श्रीराम और श्याम जी कोल्ड स्टोर) की पड़ताल की गई। जांच में सभी प्लांट सही अवस्था में पाए गए और उनके पास एनओसी व फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम मिले।
इंसेट
बोले जिम्मेदार
मामले की जांच चल रही है। तकनीकी और सुरक्षा मानकों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
— संतोष कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी बाह

किसी भी ग्रामीण या पीड़ित की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत (प्रार्थना पत्र) प्राप्त नहीं हुई है।
— गिरीश कुमार सिंह, एसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें