फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आधी रात को गैस सिलिंडर से घर में लगी आग, मोहल्ले में फैली दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Sat, 25 Dec 2021 09:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

शहर के मोती कटरा मोहल्ले में देर रात एक घर में आग लगने से दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दमकल ने एक घंटे में आग को बुझाया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमएम गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को गैस सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग का सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाई।  

विज्ञापन

थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक अवधेश अवस्थी ने बताया कि रात 12 बजे मोती कटरा निवासी भिंडी ने घर में आग लगने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल को भी बुला लिया था। आग पूरे घर में फैल चुकी थी। 
घर में रखा सामान जला
आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। मगर, सफलता नहीं मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। एक घंटे में आग बुझा ली गई।  आग से घर में रखा सामान जल गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पड़ोस के युवक पर लगाया आरोप
मकान मालिक ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट करने और आग लगाने का आरोप लगाया है। कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रथमदृष्टया आग लगाने के आरोप सही नहीं पाए गए हैं। 

आशंका है कि आग गैस सिलिंडर में लीकेज से लगी थी। अंदर आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने घरों से सिलिंडर निकालना शुरू कर दिया है। आग बुझने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें