गैस ही एकमात्र समाधान
पेठा बनाने के लिए निरंतर तेज आंच की जरूरत होती है। वैकल्पिक ईंधन के अभाव में गैस ही एकमात्र सहारा है। सप्लाई न मिलने पर निर्माण प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो जाएगी।
-राकेश मित्तल, पेठा कारोबारी
... तो दम तोड़ देगा उद्योग
एक तरफ सिलिंडर की किल्लत है और दूसरी ओर ग्रीन गैस नए कनेक्शन नहीं दे रही है। नवरात्र शुरू हो चुके हैं। बिना गैस माल कैसे तैयार होगा। अगर जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो यह पारंपरिक उद्योग दम तोड़ देगा।
-राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष, शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर एसोसिएशन
टूट रही सप्लाई चेन
10 दिनों की किल्लत ने पेठा उद्योग की कमर तोड़ दी है। प्रशासन को तत्काल ध्यान देना चाहिए। स्टॉक कम होने के कारण त्योहार पर पेठा महंगा होना तय है।
-दिनेश शर्मा, थोक पेठा कारोबारी
नए कनेक्शन पर फिलहाल रोक
जिलापूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह का कहना है कि ग्रीन गैस और व्यापारियों की बैठक में कंपनी को पेठा के लिए पीएनजी देने का निर्णय हुआ था। वहीं, ग्रीन गैस के विपणन प्रबंधक किशन सिंह ने बताया कि पेठा इकाइयों ने पहले गैस लेने से मना कर दिया था। नए कनेक्शन पर फिलहाल रोक है।
ये भी पढ़ें-
UP: सिर के काटे बाल, आंखों में डाला पेट्रोल, हाथ-पैर बांध पति ने बरपाया ऐसा कहर; महिला ने क्या कुछ नहीं झेला