आगरा के ग्वालियर रोड पर स्थित सेवला वेटलैंड (आर्द्रभूमि) पर प्रवासी पक्षियों का डेरा जमा हुआ है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गार्गेनी, नाब-बिल्ड डक, लेशर विशलिंग डक, स्पॉट विल्ड डक, कॉमन कूट बड़ी संख्या में वेटलैंड पर अठखेलियां करतीं देखी जा सकती हैं।
बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से वेटलैंड पर पहली बार गार्गेनी बतख को रिकार्ड किया गया है। आठ अप्रैल से गार्गेनी के 8 नर व 8 मादा को रिकार्ड किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त अभी इस वेटलैंड पर प्रवासी पक्षियों में स्पॉटविल्ड डक, लेशर विशलिंग डक, नोब बिल्ड डक, कॉमन स्नाइप, कॉमन कूट, ब्लैक विग्ड स्टिल्ट, लिटिल स्टिंट, टैमिनिक स्टिंट, सिट्रिन वेगटेल, बुड सेन्डपाइपर, कॉमन सेन्डपाइपर, रेड शैंक आदि प्रवासी पक्षी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।