फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने आवंटित किया लक्ष्य, पिछली साल के सापेक्ष घटा आवंटन

विज्ञापन
कासगंज की न्यौली चीनी मिल - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में न्यौली चीनी मिल के लिए गन्ने की खरीद का लक्ष्य शासन ने आवंटित कर दिया है। नए पेराई सत्र में चीनी मिल को 54 लाख क्विंटल गन्ना खरीद का लक्ष्य दिया गया है। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार लक्ष्य 26 लाख क्विंटल तक कम हो गया है। गन्ना विभाग ने पेराई सत्र की तैयारियां की हैं। चीनी मिल भी संचालन के लिए व्यवस्थित की जा रही है।
विज्ञापन

गन्ने की खेती किसानी जिले में बड़े पैमाने पर होती है। पिछले साल गन्ना खरीद को लेकर अव्यवस्था रही जिससे पिछले साल आवंटित किया गया 80 लाख क्विंटल गन्ना खरीद का लक्ष्य काफी पिछड़ गया। मात्र साढ़े 14 लाख क्विंटल गन्ना ही न्यौली चीनी मिल खरीद सकी थी। शासन ने इस बार गन्ना खरीद के लक्ष्य में परिवर्तन कर दिया है। 54 लाख क्विंटल गन्ना खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। यह लक्ष्य पिछले साल के सापेक्ष 26 लाख क्विंटल कम है। गन्ना आयुक्त ने लक्ष्य आवंटन करने के बाद गन्ना विभाग को निर्देशित किया है कि न्यौली चीनी मिल में पेराई सत्र समय रहते शुरू करा दिया जाए, जिससे कि निर्धारित किया गया लक्ष्य पूरा हो सके। गन्ना विभाग ने न्यौली चीनी मिल में मरम्मत का कार्य भी पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिससे पिछले साल हुई अव्यवस्था से इस बार बचा जा सके।
आंकड़े की नजर से-
- 7416 हेक्टेयर क्षेत्रफल का गन्ना खरीदेगी मिल
- 54 लाख क्विंटल गन्ने का लक्ष्य आवंटित
- 28 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे
- 11 नवंबर से शुरू होगी गन्ना खरीद
- 11246 हेक्टेयर क्षेत्रफल गन्ने का लक्ष्य पिछले साल हुआ था निर्धारित
- 80 लाख कुंतल गन्ने की खरीद पिछले साल हुई थी आवंटित
- 14.41 लाख कुंतल गन्ना ही खरीद सकी थी चीनी मिल
- गन्ने की खरीद का लक्ष्य न्यौली चीनी मिल के लिए आवंटित कर दिया गया है। गन्ना आयुक्त के निर्देश पर समय रहते पेराई सत्र शुरू कर दिया जाएगा। लक्ष्य पूर्ति के लिए न्यौली चीनी मिल को निर्देशित कर दिया गया है- ओम प्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें