फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा बेचने वाला गिरफ्तार: 1.161 किलो गांजा और 370 रुपये बरामद, सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 06 Oct 2026 02:10 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ट्रांस यमुना पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में सौरभ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.161 किलो गांजा और 370 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी राहगीरों को गांजा बेचता था और पूछताछ में उसने सप्लायर का नाम बताया।
 
विज्ञापन
गांजा तस्करी का आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने गांजा की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.161 किलो गांजा और 370 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी सौरभ राहगीरों को गांजा बेचता था। पूछताछ में उसने गांजा टेढ़ी बगिया निवासी सचिन से खरीदने की बात स्वीकार की है। सचिन चर्चित गांजा तस्कर राहुल उर्फ सोनू चुर्रा का छोटा भाई है। पुलिस ने सचिन को वांछित किया है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि रविवार को शाहदरा कट सर्विस रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक थैला लेकर संदिग्ध हालत में घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रकाशपुरम, टेढ़ी बगिया निवासी सौरभ पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ एत्माद्दौला थाने में पहले से दो मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें