फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील राठी की पिस्टल से खुलेंगे राज, इस लैब में जांच से होगा खुलासा

Wed, 01 Aug 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बागपत जेल में नौ जुलाई को हुई माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में इस्तेमाल गैंगस्टर सुनील राठी की पिस्टल परीक्षण के लिए आगरा लैब पहुंच गई है। इसे बागपत से आगरा भेजे जाने में 22 दिन का लंबा वक्त लग गया।
विज्ञापन


अभी भी इसका परीक्षण प्राथमिकता पर किए जाने का कोई पत्र नहीं भेजा गया। बिना पत्र के परीक्षण का नंबर आने में ही एक साल लग सकता है, यहां लंबित केस ज्यादा हैं। इस कारण परीक्षण में देरी होती है। 

ऐसे में गंभीर और चर्चित मामलों का परीक्षण जल्दी कराने के लिए पुलिस अधिकारी पत्र भेजते हैं। इस केस में ऐसा कुछ नहीं किया गया है। लैब के सूत्रों का कहना है कि पिस्टल का परीक्षण प्राथमिकता पर नहीं किया जा रहा है। लैब की बेलेस्टिक यूनिट ने इसे सामान्य सैंपल की तरह संभालकर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी होगी पिस्टल की जांच

फाइल फोटो
के साथ इससे चले कारतूसों के खोखे भी भेजे गए हैं। इन खोखों पर निशान बने हैं। ये निशान गोली चलाए जाते समय बनते हैं। जब गोली छूटती है तो पिन का निशान आता है। फिर पिस्टल के चैंबर से निकलती है तो इसका निशान आता है। 

जब पिस्टल से बाहर निकलती है तो एक्जिट मार्क आता है। इस पिस्टल से गोली चलाकर देखी जाएगी। अगर गोली पर वैसे ही निशान आए जैसे खोखों पर बने हैं तो माना जाएगा कि मौके से मिले खोखे इसी से चलाए गए थे। अगर निशान नहीं मिले तो माना जाएगा कि हत्या में कोई और पिस्टल इस्तेमाल की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें