फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: लग्जरी कार में बैठकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले पांच आरोपियों के बाद गैंगस्टर गिरफ्तार, हुआ बड़े खेल का खुलासा

Mon, 18 Apr 2022 12:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस ने कार में दो साथी सहित आईपीएल पर सट्टा लगवाने वाले गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।  आरोपियों के पास से एक लाख रुपये की रकम भी बरामद की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाया जा रहा है। हरीपर्वत के बाद शनिवार रात को थाना न्यू आगरा क्षेत्र में तीन सट्टेबाज कार में पकड़े गए। वह मोबाइल एप पर भाव पता कर रहे थे। मोबाइल पर लोग कॉल करके सट्टा लगा रहे थे। उनसे एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इनमें से एक गैंगस्टर भी है।

विज्ञापन


सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि शनिवार रात को केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड स्थित नगला बूढ़ी से एक ब्रेजा में तीन लोगों को पकड़ा गया। इनमें नगला पदी निवासी बब्बी चौधरी, विद्या नगर निवासी कुलकांत और मथुरा निवासी अजय सिंह हैं। उनके पास से एक लाख रुपये, चार मोबाइल, एक पेन, एक डायरी और रजिस्टर बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह आईपीएल में सट्टेबाजी का काम करते हैं। कार में बैठकर सट्टा लगा रहे थे। रजिस्टर में पैसा लगाने वालों का ब्योरा रखते हैं। मोबाइल में एक एप डाउनलोड कर रखा है। इससे मैच में हर बाल और ओवर में खिलाड़ी का भाव आता रहता है। लोग उन्हें कॉल करते हैं। गाड़ी से जगह-जगह घूमते रहते हैं। बब्बी चौधरी उर्फ रणवीर चौधरी थाना मंटोला से गैंगस्टर एक्ट में जेल जा चुका है।

हरीपर्वत में पकड़े गए थे पांच आरोपी

शुक्रवार रात को आईएसबीटी पुल के नीचे से कार में सट्टा लगाते हुए सिद्धार्थ गुप्ता, जीशान, दीपक कुशवाहा, शाहिद खान और अजय को गिरफ्तार किया गया था। वो ऑनलाइन सट्टा कराते थे। इसके लिए एक आईडी लेते थे। मैच के समय गाड़ी से घूमते रहते थे। लोग उन्हें कॉल करते थे। सट्टा लगाते थे। आरोपियों से एक लैपटॉप मिला था, जिसमें सट्टा कराने और लगाने वालों का डाटा है।  इसकी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें