डिजिटल पेंटिंग की दुनिया में आगरा की रहने वाली अनन्या शर्मा को बड़ी सफलता मिली है। अनन्या शर्मा की डिजिटल पेंटिंग को फरवरी माह में इंटरनेशनल डिबेट में शमिल किया गया था। इस पेंटिंग ने तीन दिन में 26 लाख रुपये कमाए थे। इस पेंटिंग से शुरू हुआ सफलता का ये क्रम यहीं नहीं टूटा। अब अनन्या को इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंट अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस दो की रहने वाली अनन्या शर्मा के पिता डॉ. डीपी शर्मा फिजिशियन हैं। अनन्या को मिले अवार्ड से घर में खुशी का माहौल है। अनन्या ने बताया कि उन्हें बचपन से ही डिजिटल पेंटिंग का शौक है। इस शौक की वजह से आज उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
अनन्या शर्मा के पिता डॉ. डीपी शर्मा ने बेटी को मिले अवार्ड पर खुशी जाहिर की है और कहा कि यह बेटी की लगन और मेहनत का नतीजा है, जो आज उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।