गोवर्धन के एक कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही युवती को लिफ्ट देकर कार में बैठाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप गांव के युवक और उसके दोस्त पर लगा है।
सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो क्लीपिंग बनाकर युवती को ब्लैकमेल कर करीब ढाई महीने तक दोनों दोस्त युवती का शारीरिक शोषण करते रहे। आखिरकार युवती ने शुक्रवार की देरशाम थाना गोवर्धन में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना गोवर्धन के एक गांव की युवती बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर 23 मार्च को कालेज से घर लौट रही थी। रास्ते में वाहन का इंतजार कर रही युवती के सामने आकर कार रुकी। कार सवार मासूम पुत्र महेंद्र ने गांव छोड़ने की कहकर बैठा लिया। कार में मासूम का दोस्त दीपक पुत्र महेश निवासी आगरा भी था।