फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट रही बीएससी छात्रा से लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता का बनाया वीडियो

Fri, 10 May 2019 09:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
गोवर्धन के एक कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही युवती को लिफ्ट देकर कार में बैठाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप गांव के युवक और उसके दोस्त पर लगा है।
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो क्लीपिंग बनाकर युवती को ब्लैकमेल कर करीब ढाई महीने तक दोनों दोस्त युवती का शारीरिक शोषण करते रहे। आखिरकार युवती ने शुक्रवार की देरशाम थाना गोवर्धन में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना गोवर्धन के एक गांव की युवती बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर 23 मार्च को कालेज से घर लौट रही थी। रास्ते में वाहन का इंतजार कर रही युवती के सामने आकर कार रुकी। कार सवार मासूम पुत्र महेंद्र ने गांव छोड़ने की कहकर बैठा लिया। कार में मासूम का दोस्त दीपक पुत्र महेश निवासी आगरा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि गिरिराजजी का प्रसाद खिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद दोनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई। इसी क्लीपिंग से युवती को ब्लैकमेल करते हुए युवकों ने ढाई महीने तक शारीरिक शोषण भी किया। वीडियो क्लीपिंग को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

शुक्रवार को थाना गोवर्धन पहुंची युवती ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गोवर्धन पुलिस ने युवती को डाक्टरी के लिए भेजा है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को डाक्टरी के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें