फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म: चलती कार में सिपाही और सीआरपीएफ के जवान ने लूटी महिला का आबरू, मुकदमा हुआ दर्ज

Thu, 09 Feb 2023 08:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पीड़िता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में हाईवे पर रात में आगरा से लौट रही महिला के साथ सीआरपीएफ जवान व सिपाही ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर शिकोहाबाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिपाही की तैनाती हाथरस में है वहीं सीआरपीएफ जवान श्रीनगर में तैनात है।

वर्तमान में रहती है आगरा 

पीड़ित महिला ने बताया कि वह मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में आगरा में रह रही है। वह सीआरपीएफ जवान को पहले से जानती थी। बुधवार रात वह आगरा से घिरोर जा रही थी। रास्ते में सीआरपीएफ के जवान अभिषेक का फोन आया। अभिषेक से मिलने वह शिकोहाबाद सुभाष तिराहे पर उतरी थी। अभिषेक अपने एक साथी के साथ तिराहे पर मिला। दोनों ने उसे कार में बैठाया और हाईवे पर घुमाते रहे। 

कार में किया दुष्कर्म

आरोपियों ने उसके साथ कार में ही दुष्कर्म किया। रात करीब 11 बजे मैनपुरी रोड पर उतार कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता से जानकारी करने के साथ ही अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सीआरपीएफ जवान अभिषेक निवासी सिकेहरा थाना मटसेना व मैनपुरी के घिरोर निवासी धर्मेंद्र उर्फ बिल्ला के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। धर्मेंद्र हाथरस में सिपाही के पद पर तैनात है। 

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ को हिरासत में लिया है। जिनका डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फर्जी प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। फोरेंसिंक टीम जांच कर रही है। जरुरत पड़ती है तो डीएनए परीक्षण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Etah News: शादी के 11वें दिन खुल गई नई दुल्हन की पोल, बना रही थी खतरनाक प्लान, पति ने पहुंचाया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें