फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के 14 धंधेबाजों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब बेचने के 14 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव भैंसरोली में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया था। इसमें सभी पर मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भैंसरोली में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पुलिस ने दबिश के दौरान अवैध शराब का जखीरा बरामद किया था। वहां से पुलिस को स्प्रिट, 110 पेटी मिलावटी शराब, रेपर, ढक्कन, कंटेनर व पिकअप बरामद की थी।
मामले में गांव निवासी कुंवरपाल, रामानंद, राजीव, राजवीर, थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अटिया निवासी वीर सिंह, टिंकू, मुकेश, बिरजू, थाना बेवर क्षेत्र के गांव परौंखा निवासी भुल्ले उर्फ अमित, धर्मवीर उर्फ लल्ला, नगला पक्का निवासी महेंद्र सिंह उर्फ पंचू, थाना करहल के गांव नगला डंबर निवासी अंकित, हरियाणा के पलवल क्षेत्र के महावल पट्टी डीगौर निवासी जवाहर सिंह, पानीपत की इंद्रा कालोनी मॉडल टाउन निवासी रमेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें