फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः आज ही भरकर रख लें पानी, कल नहीं मिलेगा, 18 घंटे बंद रहेगी आपूर्ति

Sun, 11 Oct 2020 12:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सोमवार की शाम और मंगलवार की सुबह को पानी नहीं मिल पाएगा। नौलक्खा पंपिंग स्टेशन पर भूमिगत जलाशय में आउटलेट पाइप के कनेक्शन के लिए 18 घंटे तक आपूर्ति बंद रहेगी। सोमवार की सुबह 10 बजे से शटडाउन लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
लॉकडाउन में पानी की परेशानी से जूझते लोग, टैंकरों से भर रहे पानी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नौलक्खा, रकाबगंज, एमईएस, छावनी, बुंदू कटरा, मधु नगर, नामनेर, ईदगाह और प्रतापपुरा क्षेत्र के दो लाख लोग आज ही पानी भरकर रख लें। सोमवार की शाम और मंगलवार की सुबह को पानी नहीं मिल पाएगा। नौलक्खा पंपिंग स्टेशन पर भूमिगत जलाशय में आउटलेट पाइप के कनेक्शन के लिए 18 घंटे तक आपूर्ति बंद रहेगी। सोमवार की सुबह 10 बजे से शटडाउन लिया जा रहा है। 
विज्ञापन



जलनिगम की गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके गुप्ता ने बताया कि आगरा जलापूर्ति योजना के तहत नौलक्खा में 2600 किलोलीटर क्षमता का भूमिगत जलाशय बनाया है। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से आ रही मेन राइजिंग लाइन का आउटलेट पाइप इस जलाशय से जोड़ा जाना है। इस काम में करीब 18 घंटे लगेंगे। 12 अक्तूबर की सुबह 10 बजे से सप्लाई बंद कर काम शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- शर्मनाकः ताजनगरी में सुरक्षित नहीं बालिकाएं, हैरान करने वाले हैं पुलिस के आंकड़े
विज्ञापन


18 घंटे तक नौलक्खा, रकाबगंज, एमईएस, छावनी, बुंदू कटरा, मधु नगर, नामनेर, ईदगाह और प्रतापपुरा क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित रहेगी। सुबह तक काम खत्म करने की योजना है। ऐसे में उनकी अपील है कि इस क्षेत्र के लोग पहले ही पानी भरकर रख लें ताकि उन्हें किल्लत का सामना न करना पड़े।
 

सेक्टर 11 एचआईजी कॉलोनी में टूटी पाइप लाइन
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 एचआईजी कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन टूट गई। दो दिन पहले बृहस्पतिवार शाम से शुरू लीकेज अब तक जारी है। मकान नंबर 203 के सामने बिजली के पोल के नीचे से गुजर रही पानी की चार इंच की पाइप लाइन के लीक होने से हर दिन सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर फैल रहा है।


लीकेज से एचआईजी कालोनी में प्रेशर भी नहीं मिल रहा। सेक्टर-11 निवासी रेनू यादव ने बताया कि दो दिन पहले लीकेज होने के बाद शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन शनिवार शाम तक कोई मरम्मत के लिए नहीं आया। 

नगला हवेली के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

दयालबाग स्थित नगला हवेली के लोगों ने पानी के लिए कमिश्नरी पर प्रदर्शन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। नगला हवेली के सौरभ चौधरी ने सीएम पोर्टल पर लिखा है कि तीन महीने से लोग पानी के लिए चक्कर काट रहे हैं। जलकल और जलनिगम पानी देने की जगह एक-दूसरे पर टाल रहे हैं। 
 
विज्ञापन

यमुनापार में शनिवार को निजी टैंकरों से मंगवाया पानी

यमुनापार में पानी का संकट शनिवार को भी रहा। लोगों ने निजी टैंकरों से पानी मंगवाया। क्षेत्रीय पार्षद मिथिलेश ने बताया कि नाई की सराय में ट्यूबवेल लगातार खराब हो रहे हैं। इनकी मरम्मत के साथ वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। पानी की लाइनें बिछी होने पर भी पानी नहीं दे रहे।


टैंकर मंगवा कर पानी की जरूरत पूरी कर रहे हैं। यशपाल सिंह ने बताया कि धरने पर बैठने के बाद भी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पांच मिनट भी आपूर्ति नहीं मिल रही है। मजबूरी में टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। जलकल विभाग भले ही पानी महंगा कर दे, लेकिन हमें दे तो सही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें