फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से उफान मारने लगी गंगा नदी

विज्ञापन
कासगंज कछला गंगाघाट का जलस्तर - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण एक बार फिर से गंगा नदी 30 सेमी वाटर लेबल बढ़ गया है जिस कारण गंगा नदी उफनने लगीं हैं। तेजी के साथ बढ़ता पानी ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ाने लगा हैं। शुक्रवार को नदी में जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। सिंचाई विभाग ने बढ़ते जलस्तर को देख सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि विभाग का दावा कि आने वाले दिनों में पानी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

बीतें दिनों से बैराजों से पानी का दबाव कम होने के कारण कछला गंगा नदी में जलस्तर काफी हद तक घट गया था, लेकिन कई दिनों से पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। बैराजों से अभी भी निरंतर पानी छोड़ा जा रहा है। घाटों पर विशेष सतर्कता की जरूरत दिखाई दे रही है। सिंचाई विभाग ने निगरानी बढ़ाई है। सींच पर्यवेक्षकों को गांव की ओर भेजकर निर्देश दिए हैं कि संबंधित क्षेत्रों में जलस्तर पर नजर रखें। अभी पानी और भी बढ़ने की संभावना है। बढ़ता जलस्तर देख तराई क्षेत्र से जुड़े ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ रहीं हैं। उन्हें आशंका सता रही है कि फिर से बाढ़ का पानी फसलों तक न पहुंच जाए।
दो दिन में एक मीटर बढ़ा पानी
गंगानदी में बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से बीते दो दिनों में ही कछला गंगा नदी पुल पर पानी एक मीटर तक बढ़ गया है। मंगलवार को कछला पुल पर पानी 162.30 मीटर था जबकि गुरुवार को पानी 163.30 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जलस्तर पर एक नजर-
- 41244 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया।
- 24173 क्यूसेक पानी बिजनौर से छोड़ा गया।
- 76553 क्यूसेक पानी नरौरा से छोड़ा गया।
- 163.30 मीटर के निशान पर कछला पुल का जलस्तर।
- गंगानदी में पानी निरंतर बढ़ता जा रहा है। कुछ हद तक पानी और भी बढ़ेगा, लेकिन आने वाले समय में पानी कम हो जाएगा। साधारण बाढ़ है कोई खतरा नहीं है- संजय शर्मा, सहायक अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें