फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लगाई गंगा में डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट, लहरा घाट, हरि की पैड़ी, कादरगंज घाट, शहवाजपुर सहित अन्य घाटों पर लाखों श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से गंगा स्नान शुरू किया। देव मंदिरों पर दर्शन किए और परिवार की खुशियों की कामना की। वहीं घाटों पर मौजूद निर्धनों व साधु-संतों को दान दक्षिणा दी। गंगा घाटों पर गंगा मैया के जयकारे गूंजते रहे। वहीं अनुष्ठान भी किए गए।
विज्ञापन

गंगा घाटों पर श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भोर की पहली किरण से ही हर हर गंगे के जयकारे लगाते हुए गंगा में डुबकी लगाई। हरि की पैड़ी के सोमेश्वर घाट, लाल घाट, वराह घाट, तुलसी घाट, मानस मंदिर घाट, श्याम वराह घाट, नागालैंड घाट घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। वहीं कछला गंगा घाट, कादरगंज घाट, शाहवाजपुर घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गंगा स्नान कर मां गंगा की पूजा अर्चना कर एवं दूध चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा की परिक्रमा लगाई एवं वराह मंदिर पहुुंचकर भगवान वराह लक्ष्मी के दर्शन किए। मध्य प्रदेश व राजस्थान से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए तीर्थपुरोहितों से पूजन अनुष्ठान कराकर उन्हें दक्षिणा दी।
दर्शन कर मांगीं मनौतियां
गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने वाराह मंदिर, योगेश्वर मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, बटुकनाथ मंदिर, सोमेश्वर दरबार, पंचमहाशक्ति, 84 घंटे वाली माता, सिद्ध हनुमान, रघुनाथजी, भूतेश्वर, गंगा मैया मंदिर आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना की। परिवार की खुशहाली के लिए मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

अन्न क्षेत्र के आयोजन की रही धूम
सोरों। माघ पूर्णिमा के अति पुण्यदायीफल का लाभ उठाने के लिए श्रद्धालुओं ने जगह जगह अन्न क्षेत्रों का आयोजन किया। रत्नावली माघ सेवा संस्थान द्वारा नागालैंड में पूरे माघ मास पर्यंत अन्न क्षेत्र का आयोजन किया गया। अन्न क्षेत्र में बड़ी संख्या में महात्माओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्वामी महेश दयानंद, स्वामी अमृतानंद सोहम आश्रम, सामुदायिक केंद्र आदि पर भी अन्न क्षेत्रों का आयोजन हुआ।
कांवड़ मेला हुआ शुरू
तीर्थनगरी का महाशिव रात्रि तक चलने वाला कांवड़ मेला भी शनिवार से आरंभ हो गया। पूर्णिमा से एमपी, राजस्थान के सुदूरवर्ती गांवों कस्बों के शिवभक्त कांवड़िए आना शुरू हो जाते हैं। जो यहां तीर्थाटन करने के बाद लहरा गंगा घाट से जल भर कर महाशिवरात्रि पर्व पर अपने शिवालयों में गंगाजल से भोले का अभिषेक करते हैं। महाशिवरात्रि 11 मार्च को है। कासगंज गेट, चंदनचौक, हरि की पैड़ी व लहराघाट पर दुकानें सज रही हैं।
कादरगंज पर रामनगरिया मेले के चलते रही खासी भीड़
कादरगंज घाट पर रामनगरिया मेला चल रहा है। इसमें श्रद्धालु टेंट व झोपड़ी लगाकर कल्पवास करते हैं। शनिवार को माघ पूर्णिमा के चलते लाखों लोगों ने कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं अतिरिक्त अन्य श्रद्धालुुओं के पहुंचने से खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं गंगा स्नान किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।

कासगंज के सोरों में कांवड़ सजाने व पूजा के सामान की लगी दुकान।- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें