फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज : फिर हिलोरे ले रहीं गंगा की लहरें, धीरे-धीरे बढ़ने लगा जलस्तर

Fri, 16 Jul 2021 04:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

कछला घाट पर पिछले 24 घंटे में 1.10 मीटर तक गंगा नदी में पानी बढ़ा है। हालांकि सिंचाई विभाग ने बाढ़ के खतरे से इंकार किया है। 
विज्ञापन
कछला घाट पर गंगा नदी में उफान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले में गंगा की लहरें फिर से हिलोरे मारने लगी हैं। भले ही अभी बाढ़ का खतरा न हो, लेकिन गंगा नदी में पानी बढ़ने लगा है। बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले 24 घंटे में पानी 1.10 मीटर बढ़ गया है। सिंचाई विभाग की टीमें गंगा के पानी पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद बैराजों पर भी पानी बढ़ रहा है। धीमे-धीमे पानी गंगा नदी में छोड़ा जा रहा है। हालांकि बाढ़ का खतरा नहीं है, लेकिन सिंचाई विभाग की टीमें गंगा के जलस्तर की निगरानी कर रही हैं। सभी टीमों को सक्रिय रखा गया है। सिंचाई विभाग के साथ राजस्व विभाग भी निगरानी कर रहा है।

प्रतिदिन सिंचाई विभाग गंगा के जलस्तर की रिपोर्ट जिला प्रशासन को दे रहा है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को पानी का स्तर 1.10 मीटर बढ़ गया था। गुरुवार को 161.25 मीटर के निशान पर कछला का गेज था, जबकि शुक्रवार को 162.35 निशान तक पानी पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों की नजर से
- 45159 क्यूसेक पानी छोड़ा गया हरिद्वार बैराज से।
- 25295 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया।
- 22378 क्यूसेक पानी नरौरा बैराज से छोड़ा गया।
- 162.35 के निशान पर कछला गेज।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरूण कुमार ने बताया कि कछला गंगा नदी में बैराजों से धीमे धीमे पानी छोड़ा जा रहा है और यह पानी आगे बढ़ रहा है। बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। पूरी तरह निगरानी कराई जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें