फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 करोड़ की ठगी करने वाला गैंग: मोबाइल का रिमोट एक्सेस, ऐसे खातों से होती थी रकम ट्रांसफर; पूछताछ में खुलासा

Wed, 04 Dec 2024 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस गिरफ्त में आए 110 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग के सदस्यों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। शातिरों ने बताया कि मोबाइल के रिमोट एक्सेस से रकम ट्रांसफर की जाती थी। 

 
विज्ञापन
साइबर ठग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों से 110 करोड़ रुपये की ठगी करने वाला विदेशी गैंग अपने एजेंटों के मोबाइल का रिमोट एक्सेस अपने पास रखता था। उनके मोबाइल में ठगी की रकम आने पर सीधे अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना पुलिस ने लोगों से डिजिटल अरेस्ट और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया था। दुबई सहित 5 देशों में बैठे ठग लोगों को काल करके रकम जमा कराते थे। उनके खाते भारत में बैठे एजेंट खुलवाते थे। पुलिस ने अशोक विहार गाजियाबाद के इमरान, नांगलोई दिल्ली के प्रेम साउद, रोहिणी दिल्ली के रवि कुमार, बिहार के अकबर और फर्रूखाबाद के अश्वनी कुमार को गिरफ्तार किया था। प्रेम साउद मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें -  कातिल मां का खुल गया राज: बेटे के खून से बनियान पर लिखा नाम, इसलिए बनाईं 21 बिंदियां...फिर बेरहमी से काटा गला
विज्ञापन



 

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि विदेश में बैठे साइबर ठग अपने एजेंटों पर भरोसा नहीं करते थे। उन्हें आशंका रहती कि करोड़ों रुपये की रकम खातों में आने पर एजेंट की नीयत बिगड़ सकती है। इसलिए वह एजेंट के मोबाइल की आईडी पर खाता खुलवाने के बाद उसकी डिटेल टेलीग्राम से अपने पास मंगा लेते थे। एपीके फाइल में मोबाइल एक्सेस करने के लिए लिंक भेजते थे। जितनी भी रकम आती थी, उसे अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे।

ये भी पढ़ें -  UP: आठ साल के मासूम की हत्या करने वाली मां...सामने आई करवाचौथ की वो तस्वीर, जिससे खुल गया कत्ल का राज
 
विज्ञापन

हरियाणा का आधार कार्ड, नेपाल का पासपोर्ट
नेपाली सरगना प्रेम साउद ने अपना आधार कार्ड हरियाणा का बनवा रखा है। आधार कार्ड में अपना पता केशव मोड़, गली 5ए, शास्त्री नगर जिला रोहतक दे रखा है। पासपोर्ट नेपाल के पते पर है। नेपाल में उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं होने के चलते वह आराम से देश-विदेश की यात्राएं करता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें