मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि घटना के उस समय अंजाम दिया गया, जब वो दवा लेकर घर वापस आ रही थी। आरोपियों ने उसे खींचकर कर में डाल लिया और खेतों की ओर ले गए। विरोध करने पर उसके सीने पर तमंचा रख दिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
दवा लेकर लौट रही थी घर
महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है, जिसमें आरोप लगाया कि रविवार को वह दवा लेने कस्बा गई थी। वहां से लौटते समय गांव के ही नामजद तीन लोगों ने उसे पकड़ कर गाड़ी में डाल लिया। एक आरोपी सीने पर तमंचा रखा उसे खेत में ले गया। वहां दो आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। तीसरा तमंचा लेकर वहां खड़ा रहा। इस दौरान वह विरोध तक नहीं कर सकी।
देवर के केस में होनी थी गवाही
वहीं एसपी के आदेश पर सोमवार को शाम तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि शिकायत करने वाली महिला का देवर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। मामले में मंगलवार को गवाही होनी है। संभवत मामले में दबाव बनाए जाने को लेकर रिपोर्ट लिखाई गई है। निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।