फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया है। उसे नौकरी का झांसा देकर शहर के एक मोहल्ला स्थित घर पर लाया गया था। वहां आरोपियों का सहयोग करने के लिए कुछ महिलाएं भी थीं। शिकायत के बाद पुलिस वंशीगोहरा स्थित एक आवास से तीन महिलाओं को पकड़ कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि शहर के वंशीगोहरा स्थित एक घर में एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस घर में मौजूद तीन महिलाओं व शिकायतकर्ता को कोतवाली ले आई। कासगंज की रहने वाली पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसे एक युवक नौकरी दिलाने का झांसा देकर बृहस्पतिवार को वंशीगोहरा स्थित एक घर ले गया। वह घर युवक की बहन का था।
रात को वहां दो लड़के आए और उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घर में मौजूद महिलाओं ने भी आरोपियों का सहयोग किया। शुक्रवार को वहां से निकलने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ अभय नरायन राय ने भी कोतवाली में पीड़िता व आरोपी बताई जा रहीं महिलाओं से अलग अलग बातचीत कर जानकारी जुटाई। अधिकारी का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें