फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो के साथ हुई छेड़छाड़, एसएसपी से शिकायत

Wed, 06 Jan 2021 01:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
मौत की सजा देने वाले देश - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
एटा के कोतवाली नगर में रविवार को छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर घर में घुसकर हमला करने का एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं दूसरा मुकदमा एक महिला ने छेड़छाड़ कर फायरिंग करने का दर्ज कराया है। महिला का मुकदमा दर्ज होने के बाद दूसरे पक्ष की महिला की ओर से सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत एसएसपी से की गई है। 
विज्ञापन



कोतवाली नगर शहर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी एक युवक की ओर से सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि रविवार को भतीजी के साथ छेड़छाड़ की गई, विरोध करने पर कालू पुत्र अरविंद निवासी बीएसए कार्यालय के पास सहित एकराय होकर 10 लोगों ने घर में घुसकर अवैध असलाहों से हमला कर दिया। आरोपी गाली-गलौज कर धमकी देकर चले गए। 


वहीं मोहल्ला दिनेश नगर निवासी एक महिला की ओर से सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि छेड़छाड़ की गई और विरोध किया तो लाठी-डंडों से मारपीट कर फायरिंग की गई। मोहल्ला दिनेश नगर की ही दूसरी महिला ने दो महिलाओं के सहयोग से तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत एसएसपी से की है। 
विज्ञापन


अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म का बनाया वीडियो किया वायरल, परिजन बोले- गैंग ने और बेटियों के भी बनाए वीडियो

महिला का आरोप है कि उसका पति चालक है, वह 30 दिसंबर को पांच हजार रुपये लेने गए थी तभी छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला ने एक अन्य महिला के साथ कमरे में बिठा लिया और तभी तीन अन्य लोग आ गए। तीनों पुरुषों को कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और 10 हजार रुपये बेड पर छोड़ गए। उसी रकम में से पांच हजार रुपये महिला की ओर से दिए गए। तब वह बिना रुपये लिए अपने घर चली आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें