फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः सरकारी आदेश ताक पर रख यमुना में विसर्जित हुईं गणेश प्रतिमाएं

Fri, 13 Sep 2019 12:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
रोक के बावजूद यमुना के गोविंद घाट पर हरियाणा से आए श्रद्धालु यमुना में गणपति विसर्जन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणेश मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम अनंत चतुर्दशी के दिन धूमधाम से मनाया जाता है। तीर्थ नगरी में विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने गणपति की प्रतिमा को यमुना में विसर्जित किया।
विज्ञापन


जबकि एनजीटी व यमुना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की यमुना में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद यमुना में विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। 

गुरुवार को पलवल, होडल, पिन्हुआ, छाता, कोसी, भरतपुर, कामां, डीग आदि क्षेत्रों से वृंदावन के जुगल घाट, बिहार घाट व चीरघाट क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम रोक के बावजूद होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस व नगर निगम की अनदेखी के कारण गणेश विसर्जन के जुलूस धूमधाम से यमुना तट पर पहुंचे और सारे सरकारी आदेशों को ताक पर रखकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन यमुना में किया गया।

एनजीटी द्वारा नगर निगम को यमुना में  मूर्ति विसर्जन पर रोक व विसर्जन के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के सख्त निर्देश हैं। लेकिन नगर निगम ने न तो यमुना में विसर्जन पर रोक लगाई है और न हीं विसर्जन के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। 

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी का कहना है कि प्रतिमा विसर्जन के लिए श्मशान घाट के निकट गड्ढा खुदवाकर उसमें पानी भरा गया। प्रकाश की व्यवस्था भी वहां कराई गई।

वृंदावन में जो भी प्रतिमा विसर्जन होनी थी वह उसी स्थान पर हुई है। लोग अन्य राज्यों से आकर यहां विसर्जन कर रहे हैं, इसकी जानकारी हमें नहीं है। इसकी जानकारी करा आवश्यक कदम उठाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें