रोक के बावजूद यमुना के गोविंद घाट पर हरियाणा से आए श्रद्धालु यमुना में गणपति विसर्जन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
गणेश मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम अनंत चतुर्दशी के दिन धूमधाम से मनाया जाता है। तीर्थ नगरी में विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने गणपति की प्रतिमा को यमुना में विसर्जित किया।
जबकि एनजीटी व यमुना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की यमुना में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद यमुना में विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ।
गुरुवार को पलवल, होडल, पिन्हुआ, छाता, कोसी, भरतपुर, कामां, डीग आदि क्षेत्रों से वृंदावन के जुगल घाट, बिहार घाट व चीरघाट क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम रोक के बावजूद होता रहा।