फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम पूज्य गणेश भगवान की घर-घर हुई स्थापना

विज्ञापन
कुसमरा में स्थापना के लिए गणेश प्रतिमा ले जाते श्रद्धालु - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में भक्ति एवं उत्साह के साथ शनिवार को गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। घरों में विधिविधान के साथ बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो.... जैसे भजन गूंजते सुनाई दिए। कोरोना महामारी के कारण इस बार सामूहिक पंडाल नहीं सजे। मंदिर में धार्मिक आयोजन नहीं हुए।
विज्ञापन

कोरोना काल में भले ही गणेश महोत्सव को लेकर सामूहिक आयोजन नहीं हो रहे हैं, लेकिन भक्तों ने गणपति बप्पा की घरों में आराधना की। गणपति बप्पा मोरया... के जयघोष गूंजते रहे। देर शाम भक्तों ने आरती कर भोग लगाया।
मंदिरों में रहा सन्नाटा
भोगांव/ज्योंती। कस्बा भोगांव में गणेश चतुर्थी पर मंदिरों में हलचल नहीं दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया। मोहल्ला कबीरगंज में पंडित देवेंद्र दीक्षित द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई। बाद में श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं को अपने-अपने घर ले जाकर स्थापित किया। लोगों ने मूर्ति स्थापना करते समय गणपति बप्पा मोरिया, जय-जय गणेश काटो क्लेश के जयघोष जलाए। नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया में शनिवार को गणेश चतुर्थी पर घर-घर गणपति की स्थापना हुई। कस्बा में उमेश भारतीय, श्रवण कुमार गुप्ता, महेश श्रीवास्तव आदि ने पूजन किया।
विज्ञापन

कोरोना के चलते महोत्सव स्थगित
कुसमरा/कुरावली। नगर में प्रतिवर्ष होने वाले गणेश महोत्सव को इस बार कोरोना वायरस को लेकर स्थगित कर दिया गया। गुडमंडी में श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। जहां आचार्य गोलू मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराकर मूर्ति की स्थापना कराई। समिति अध्यक्ष अनूप पांडेय, सचिव विनोदी मिश्रा, नरेंद्र गुप्ता, मोनू अग्निहोत्री, सोनू यादव, सुरेश शाक्य, हनी मिश्रा, गोपाल दुबे, पवन मिश्रा आदि उपस्थित थे। कुरावली में सर्वेश सक्सेना, चंद्रकांत तिवारी, अजय दुबे, बाबा स्वरूपानंद, शिवेश मिश्रा, रमन मिश्रा आदि ने भी अपने घरों में गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें