फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न रखे जाएंगे ताजिए और न हीं रखी जाएंगी गणेश प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आगामी मोहर्रम और गणेश चतुर्थी के संबंध में डीएम सीपी सिंह ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गणेश चतुर्थी पर प्रतिमाएं नहीं रखी जाएंगी और न ही मोहर्रम पर ताजिए रखे जाएंगे। किसी तरह का जुलूस या झांकी नहीं निकाली जा सकेगी। डीएम ने सभी एसडीएम व सीओ को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक कर सभी लोगों को यह जानकारी दें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार ही घर में रहकर मोहर्रम और गणेश चतुर्थी मनाएं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सभी जगह कराया जाए। शस्त्र विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया जाए। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने सभी सीओ एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए किए सभी अपने-अपने थाना क्षेत्रों के त्योहार रजिस्टर चैक करें कि कहीं कोई पुराना विवाद तो नहीं है।
अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी को प्रभावी तरीके से रोकें। टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट आदि की कार्रवाई करें। बैठक के दौरान एडीएम अजय श्रीवास्तव, एएसपी आदित्य वर्मा, एसडीएम ललित कुमार, एसडीएम अशोक कुमार, एसडीएम शिव कुमार सिंह, सीओ आरके तिवारी, सीओ गवेंद्र पाल गौतम, सीओ शैलेंद्र प्रतिहार सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें