फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर जगाई स्वच्छता की अलख

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर गांधी व शास्त्री जयंती पर बोलते जिलाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले भर में बुधवार को गांधी जयंती मनाई गई। कलक्ट्रेट में डीएम ने तिरंगा फहराकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान डीएम पीके उपाध्याय ने आयोजित गोष्ठी में कहा कि महात्मा गांधी के देखे गए स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से पॉलिथीन का उपयोग न करने व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कहा। इस दौरान एडीएम बी राम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कपिल सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को संकल्प दिलाया कि वे न तो खुद पॉलिथीन का उपयोग करेंगे और अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी पीके राय, परियोजना निदेशक एससी मिश्रा, डीपीआरओ स्वामीदीन, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की ।
विज्ञापन

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभय नरायण राय मौजूद रहे।
इसके अलावा बीएसए कार्यालय में बीएसए विजय प्रताप सिंह ने, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में डीआईओएसए सर्वेश कुमार व एडीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने, पॉवर हाउस में अधीक्षण अभियंता रवि अग्रवाल ने, एआरटीओ कार्यालय पर एआरटीओ राजेश कर्दम ने, आयकर कार्यालय पर आयकर अधिकारी बीके केसरवानी ने, ब्लाक पर खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार मौर्य ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें