फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गली जाटवान को जलभराव से मिलेगी निजात

Sat, 22 Feb 2025 10:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के गली जाटवान-जामा मस्जिद क्षेत्र में क्षतिग्रस्त नाले का निर्माण नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। करीब 24 लाख रुपये निर्माण कार्य पर खर्च होंगें। नाला निर्माण होने से लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी। मलिन बस्ती योजना के तहत नाला निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका ने जामा मस्जिद से गली जाटवान इलाके में लगभग 25 वर्ष पूर्व नाला निर्माण कराया था। यह नाला जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। क्षेत्र के नन्दू, मनोज, जुगेंद्र, प्रदीप, राजेश, दीपक ने बताया कि नाले की सफाई समय से नही हो पाती है। नाले में सिल्ट जमा होने से गंदा पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहता है। इससे मार्ग पर लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने में परेशानी होती है। लोगों की शिकायत के बाद पालिका ने नाला निर्माण का प्रस्ताव कर शासन को भेजा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद मलिन बस्ती विकास योजना के तहत 24 लाख रुपये की लागत से 255 मीटर का नाला निर्माण किया जाएगा। नाला निर्माण पूरा होने से लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें