कासगंज। सिढ़पुरा विकास खंड के गांव नगला कपैटा से पावल ढेरा की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग का वर्षों से जीर्णोद्धार नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क बनवाने की मांग लेकर गांव में प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की।
नगला कपैटा से ग्राम पावलढेरा को जाने वाला कच्चा है। लंबे समय से ग्रामीण इस एक किलोमीटर के मार्ग के बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधियों से की है, लेकिन फिर भी सड़क उपेक्षित रही। कच्ची सड़क होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है। आवागमन में ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में तो स्थिति बद से बदतर हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन से मार्ग को बनवाए जाने की मांग की है।