फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नगर निगम के 100 वार्डों की प्रतियोगिता का आया परिणाम, गैलाना को चुना गया सबसे स्वच्छ वार्ड

Fri, 04 Nov 2022 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 1000 नंबर की प्रतियोगिता में वार्ड स्तरीय सेनेटाइजेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, वार्ड सौंदर्यीकरण, त्योहार पर स्वच्छता आदि के आधार पर नंबर दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम के 100 वार्डों में हुई प्रतियोगिता में स्थानीय स्तर पर सबसे स्वच्छ वार्ड गैलाना को चुना गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर 25 से 30 अक्तूबर के बीच स्वच्छ त्योहार प्रतियोगिता हुई थी। नगर निगम ने टॉप 10 वार्डों की सूची शासन को भेजी है, जिसमें अंतिम परिणाम शासन की ओर से घोषित होंगे। 

विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि आगरा नगर निगम में 100 वार्डों में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता हुई थी। 1000 नंबर की प्रतियोगिता में वार्ड स्तरीय सेनेटाइजेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, वार्ड सौंदर्यीकरण, त्योहार पर स्वच्छता आदि के आधार पर नंबर दिए हैं। प्रतियोगिता के आधार पर हरीपर्वत जोन के वार्ड नंबर 38 गैलाना ने बाजी मारी है। गैलाना वार्ड को 1000 में से 995 अंक मिले हैं।

ये हैं टॉप 10 वार्ड

वार्ड संख्या         वार्ड का नाम             अंक
38                    गैलाना                995
27                    अजीत नगर           990   
94                    बाग फरजाना         990
81                    कमला नगर           960
51                   विजय नगर            950
41                   आजमपाड़ा             945
93                  कमला नगर (ईएफजी)  920
09                 खास की मंडी             915
61                  सरला बाग               912
21                   बारहखंभा              910
 

वार्ड बनेंगे आत्मनिर्भर

नगर निगम की ओर से वार्डों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके तहत बाबरपुर में भूमिपूजन किया गया। यहां वार्ड में निकलने वाले कचरे का निस्तारण वार्ड में ही किया जाएगा। 

विज्ञापन

 

नगर निगम कार्यकारिणी 7 को

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक 7 नवंबर को होगी। इसमें पुनरीक्षित बजट के साथ सामान्य मुद्दों पर निर्णय लिए जाएंगे। इस सदन की यह संभावित आखिरी कार्यकारिणी बैठक होगी। नगर निकाय चुनाव की घोषणा से पहले इस कार्यकारिणी बैठक में अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें