फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 16.20 लाख से गढि़या गोविंदेपुर मार्ग की कराई जाएगी मरम्मत

Sun, 16 Nov 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सुल्तानगंज विकास खंड में आलीपुर खेड़ा मार्ग से गढि़या गोविंदेपुर मार्ग की स्थिति जल्द सुधरने जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग पर मार्ग की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। मार्ग की मरम्मत के लिए 16.20 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

आलीपुर खेड़ा मार्ग से गढि़या गोविंदेपुर मार्ग पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते मार्ग पर वाहन चालकों को परेशानी से जूझना पड़ रहा था। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार मार्ग की मरम्मत के लिए जन प्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग से मांग की, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। 15 दिन पहले क्षेत्र के कुछ लोगों ने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग से मुलाकात कर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की थी। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की मरम्मत के लिए 16.20 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एके अरुण ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यदायी संस्था नामित होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें