मैनपुरी। दीवानी परिसर में 13 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मुकदमों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। सूचीबद्ध किए जाने वाले मुकदमों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से संबंधित मुकदमों में पक्षकारों को नोटिस भेजे जाएंगे। सूचीबद्ध मुकदमों को एक साथ निस्तारित करने की प्रकिया शुरू कर दी है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों, न्यायालयों से अपराध, दीवानी, वैवाहिक विवाद के मुकदमों की सूची मांगी गई है। प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि प्राधिकरण के अध्यक्ष/ जिला जज की देखरेख में बैंकों के मुकदमे न्यायिक अधिकारियों की तीन पीठ और बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में समझौते से निस्तारित करेंगी। अन्य न्यायिक अधिकारी अपने न्यायालयों के चिन्हित मामले निपटाएंगे। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण तथा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के पीठासीन अधिकारी चिन्हित मामलों को निस्तारित करेंगे।