फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेलो इंडिया से जुड़ेंगे बाद के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। आगरा-ग्वालियर रोड स्थित गांव बाद में सोमवार को एनसी स्पोर्ट्स एरेना अकादमी का उद्घाटन प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने किया। अकादमी में बैडमिंटन कोर्ट के साथ क्रिकेट की नेट प्रैक्टिस के लिए विशेष कोर्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत कैबिनेट मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलो इंडिया अभियान के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने का काम कर रहे हैं। इस अकादमी से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। अकादमी संचालक निशांत पोनिया ने बताया कि वह विदेश में नौकरी करने जाना चाहते थे लेकिन उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को खेलों के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अकादमी स्थापित करने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम का संचालन सुभाष चाहर और साधना पोनिया ने किया जबकि अध्यक्षता पूर्व प्रधान मानसिंह ने की। इस दौरान अकोला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र चाहर, प्रदीप चाहर, देवेंद्र पोनिया, गंभीर प्रधान, गौरव प्रधान, लोकेश प्रधान, दुर्गेश सिंह, अरुण सिंह, महताब सिंह, विष्णु सिंह, बल्लो पहलवान, चंद्र प्रकाश, अजय चाहर और पुष्पेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें