फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोरोना की आशंका पर शव यात्रा रोके जाने पर बवाल, मृतक का बेटा घायल

Mon, 25 May 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर कराया मृतक का अंतिम संस्कार
  • घटना के बाद गांव नगला बरहेरा-बिहारी में तनावपूर्ण माहौल
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में कराया गया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र में रविवार को कोरोना संक्रमण की आशंका पर बुजुर्ग की शव यात्रा रोके जाने से बवाल हो गया। दूसरे गांव के ग्रामीणों ने शव यात्रा में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में मृतक का बेटा घायल हो गया। 
विज्ञापन


घटना से दोनों गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने दोनों गांव के ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया।

कोतवाली वृंदावन के नगला बिहारी निवासी बाबू (65) पुत्र भूप सिंह की रविवार को बीमारी के कारण मौत हो गई। ग्रामीण मृतका के इकलौते बेटे गुलाब सिंह (28) के साथ शवयात्रा लेकर नगला बरहेरा के यमुना घाट के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शव छोड़कर भागे ग्रामीण

रास्ते में नगला बरहेरा के ग्रामीणों ने शव यात्रा गांव में से निकालने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। मारपीट हो गई। आरोप है कि नगला बरहेरा के ग्रामीणों के हमले में मृतक का बेटा गुलाब सिंह घायल हो गया। 

बवाल के बाद शवयात्रा में शामिल लोग शव को छोड़कर भाग खड़े हुए। परिवार के लोग घायल को अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने दोनों गांव के ग्रामीणों को समझाया। माहौल शांत होने पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। 

कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने बताया कि अंतिम संस्कार करा दिया गया है। कोरोना संक्रमण की आशंका पर शव यात्रा को रोका गया था। घायल युवक का मेडिकल चेकअप कराया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें