फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: शहीद सतवीर सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, अंतिम दर्शन को उमड़े ग्रामीण

Tue, 02 Apr 2019 11:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
शहीद का पार्थिव शरीर लाया गया गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बर्फीले तूफान की चपेट में आने से शहीद हुए मथुरा के सैनिक सतवीर सिंह नौहवार का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह उनके पैतृक गांव खाजपुर लाया गया। यहां उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद के अंतिम दर्शन को बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हैं। 

विज्ञापन

रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की 16वीं जाट रेजीमेंट कोर की एक सैन्य टुकड़ी एलओसी पर टंगडार (कुपवाड़ा) के निकट ग्लेशियर पर निगरानी कर रही थी। तभी अचानक आए तूफान से एक बर्फीली चट्टान सेना के जवानों के ऊपर गिर गई। 

इसमें नौहझील के गांव खाजपुर के लाल सतवीर नौहवार (38), पुत्र स्वर्गीय देवी सिंह शहीद हो गए। सतवीर नौहवार की शहादत की खबर रविवार की दोपहर पड़ोसी गांव घांघौली निवासी बनै सिंह ने दी। उनका छोटा भाई मुकेश कुमार भी उसी सैन्य टुकड़ी में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में गूंजे भारत माता के जयकारे

अंत्येष्टि स्थल - फोटो : अमर उजाला
शहीद सतवीर नौहवार की शहादत की खबर सुन कर शहीद की मां प्रेमदेवी, पत्नी नीरज देवी और बेटी अंशुल व बेटे चिराग का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार को शहीद सतवीर का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से गांव खाजपुर लाया गया। 
  
सोमवार शाम से ही ग्रामीण शहीद के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार की सुबह जैसे ही शहीद सतवीर सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, युवा तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाने लगे। शहीद के अंतिम दर्शन को सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे हैं। 

शहीद के परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। बेटे की शहादत पर हर आंख नम हैं। प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि भी गांव पहुंच गए हैं। गांव के बाहर सैनिक सम्मान के साथ शहीद सतवीर सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें