फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: जुलाई से आगरा फोर्ट नहीं ईदगाह रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी 24 ट्रेनें, ये किया गया बड़ा बदलाव

Fri, 30 May 2025 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ईदगाह आगरा रेलवे स्टेशन पर अब 12 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। 30 जुलाई से 6 अगस्त की अवधि में 24 ट्रेनों का ठहराव अलग-अलग तिथि से शुरू हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
ईदगाह रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित हुए ईदगाह आगरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन ने 12 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया है। 30 जुलाई से 6 अगस्त की अवधि में 24 ट्रेनों का ठहराव अलग-अलग तिथि से शुरू हो जाएगा। अभी इन ट्रेनों का ठहराव आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर होता है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

ईदगाह में जिन 12 ट्रेनों का ठहराव होने जा रहा है, उसमें से नौ ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित हो रही हैं। ईदगाह रेलवे स्टेशन पर 12307/12308 हावड़ा-जोधपुर, 22307/22308 हावड़ा-बीकानेर, 12945/12946 बनारस-वेरावल, 12395/12396 राजेंद्र नगर-अजमेर, 22969/22970 बनारस-ओखा, 12947/12948 पटना-अहमदाबाद, 12941/12942 आसनसोल-भावनगर, 12937/12938 हावड़ा-गांधीधाम, 12315/12316 कोलकाता-उदयपुर का ठहराव होगा। ये सभी नौ जोड़ी ट्रेनें वाया प्रयागराज जंक्शन संचालित हो रही हैं। इसके अलावा 15635/15636 गुवाहाटी-ओखा, 15269/15270 मुजफ्फरपुर-साबरमती और 15667/15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस का भी ठहराव आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें