ये है मामला
नगर के तेल मिल रोड निवासी एक महिला का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर आरुही गर्ग के नाम से आईडी से उसके पास मैसेज आ रहे थे। पहले उसने किसी महिला की आईडी समझा, किंतु कुछ समय बाद ही इस आइडी पर उसे अश्लील फोटो आने लगे।
ये भी पढ़ें - हाथ में कलावा और माथे पर तिलक: पुलिस ने पकड़े 4 चोर, बागेश्वर धाम से चुराए 19 मोबाइल; ऐसे करते थे चोरी
व्हाट्सएप पर भी भेजे अश्लील फोटो
इतना ही नहीं उसके व्हाट्सएप पर भी अश्लील फोटो भेजे जाने लगे। आरोप है कि वह एक सप्ताह से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करके उसे परेशान किया जा रहा है। कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध उसके नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उससे बड़ी भूल हो गई। अब उसे बदनामी का डर भी सता रहा है।
ये भी पढ़ें - कचौड़ी वाला हुआ लापता: रोज सुबह आती है भीड़ और लौट जाती है, बेचैन लोग बोले- नहीं मिल पा रहा वो स्वाद