आगरा। जेबी सीनियर चैंपियनशिप लीग सीजन-3 का फाइनल मुकाबला रविवार को जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।जिसमें फ्रेंड्स इलेवन ने डिफेंस इलेवन को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 230 रन बनाए। आशीष ओमवीर जुरेल ने 32 गेंदों में 79 रनों की विस्फोटक पारी खेली। कौशल शर्मा ने 49 और विशी गुप्ता ने 34 रन बनाए। डिफेंस इलेवन की पूरी टीम 14.5 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में सदाब सैडी ने तीन विकेट चटकाए।
आशीष ओमवीर जुरेल को मैन ऑफ द मैच के साथ मैन ऑफ द टूर्नामेंट (एमवीपी) का पुरस्कार दिया गया। विशी गुप्ता को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सदाब सैडी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। विकास कुमार को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, शहजान खान को सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया। सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को संतोष राणा ने ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए।