फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: घर लौट रहे दोस्तों पर हमला, कार में की तोड़फोड़; फायरिंग कर भागे हमलावर

Sat, 24 Oct 2026 10:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में कार सवार दो दोस्तों पर रंजिशन हमला किया गया। आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ की। इसके बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में घर लौट रहे राहुल कुमार और उनके दोस्त संदीप पर पुरानी रंजिश में 10 से 12 लोगों ने हमला किया। आरोप है कि पांच से सात बाइकों पर आए हमलावरों के हाथों में डंडे, सरिया और अवैध हथियार थे। हमले में दोनों घायल हो गए, उनकी कार में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सिकंदरा की नीरव निकुंज कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। मौके पर भीड़ जुटने पर आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। उन्होंने एक बाइक का नंबर नोट किया। दूसरी बाइक मौके पर छोड़कर आरोपी भाग निकले। 

सूचना पर 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया गया। राहुल ने नितेश भदौरिया, अभिषेक भदौरिया, यश यादव, योगेश यादव, अरविंद यादव और चार-पांच अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें