पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी हो रहा विरोधाभास
पुलिस ने बोरे से मुंह बंद कर हत्या किया जाना बताया है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट इसका विरोधाभास कर रही है। शनिवार को कराए गए पोस्टमार्टम में सिर की हड्डियां टूटी होने की बात सामने आई। सिर में चोट लगने की वजह से मौत की बात कही गई है। उसकी मौत 24 घंटे पहले होना बताया गया है।
नौकरी छोड़ने पर मिल रही थी धमकी
मृतक के पिता मुकेश का कहना है पुत्र कस्बा के एक व्यापारी के यहां नौकरी करता था। चार माह पूर्व उसने वहां नौकरी छोड़ दी थी। इसकी वजह से उसको धमकी मिल रही थीं। कई बार वह धमकी दे चुका था। मुकेश का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। यह भी कहना है यह सारी बातें पुलिस को बताई थीं। लेकिन पुलिस ने पता नहीं किस तरह खुलासा कर दिया।