फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता कारीगर की हत्या में दोस्तों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सैंया क्षेत्र में बुधवार को जगदीशपुरा क्षेत्र के एक कारखाने में काम करने वाले अंकित का शव मिला था। वह रविवार को लापता हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं शक के आधार पर उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से हाथरस जंक्शन स्थित मेडू निवासी 20 साल का अंकित जूता कारीगर था। पिता विनोद कुमार ने बताया कि अंकित बड़े भाई हर्ष के साथ मामा छत्रपाल के घर में सीताराम की बगीची, जगदीशपुरा में रहता था। वह जूता कारखाने में काम करता था। रविवार को कारखाने में मजदूरी का भुगतान हुआ था। दोपहर दो बजे वो निकल गया था। इसके बाद घर लौटकर नहीं आया। शाम को सात बजे भाई हर्ष ने फोन किया तो बताया कि वह किशोरपुरा पुलिया पर मोमोज खाने आया है। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। दोस्तों ने भी पूछताछ में कोई जानकारी नहीं दी। बुधवार शाम को अंकित का शव सैंया में लादूखेड़ा मार्ग पर कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला था। जेब में मिले आधार और पेन कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई थी। इस पर परिजन आ गए।
सीओ खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि अंकित की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर, गर्दन और जबड़े की हड्डी में फ्रेक्चर आया है। आशंका है कि उसे यहां लाया गया। इसके बाद हत्या कर दी गई। शक के आधार पर उसके पांच-छह दोस्तों को उठाया गया है। उन्हें आखिरी बार अंकित के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें