फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फंदा लगाने से पहले तंदूर कारीगर से दोस्तों ने की थी मारपीट

विज्ञापन
बाह: बिजौली के रीना ने पति विनोद उर्फ बंटू की मौत के लिए जिम्मेदार दोस्तों पर लगाई कार्रवाई की 
विज्ञापन
बाह। बिजौली गांव में विनोद उर्फ बंटू (30) ने 12 जून को अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटक कर जान दी थी। वह जयपुर में ठेकेदारी पर तंदूर लगाए जाने का काम करता था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी रीना देवी ने जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने कहा है कि पति का एक दोस्त देसी शराब के ठेके पर ले गया था। ठेके पर पति के साथ दो दोस्तों ने मारपीट की थी। राहगीरों ने जान बचाई थी। पिटाई से आहत होकर घर आए विनोद उर्फ बंटू अपने कमरे में गए और पंखे के हुक से लटक गए। गले में अंगोछे का फंदा कसा था। दरवाजा तोड़कर निकाला और अस्पताल ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया था। मृतक की पत्नी रीना देवी ने कहा है कि पति की मौत के लिए जिम्मेदार दोस्तों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह जान दे देंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें