फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से सिर कूंचकर की थी दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह (आगरा)। पत्थर से सिर कूंचकर क्वारी गांव के मिथुन ने सहकर्मी और दोस्त शिवा की हत्या की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी मिथुन ने पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी दी। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीजीआई सैफई में संविदाकर्मी राजा का ताल निवासी शिवा (25) की लेनदेन के विवाद में बुधवार को हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर शिवा के दोस्त और सहकर्मी क्वारी गांव के मिथुन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर लिया।
उसने पुलिस को बताया कि शिवा ने उससे दस हजार रुपये उधार लिए थे। इसके लेनदेन को लेकर उससे विवाद हो गया था। इसके बाद उसने शिवा के सिर पर पत्थर मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सैफई मोहम्मद तारिक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें