फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त, दोस्त ना रहा: पहले पत्नी को लेकर पहुंचा मैनेजर साथी के घर, मदद के बहाने लिए नौ लाख; अब दे रहा धमकी

Sun, 18 Feb 2024 10:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दोस्त ने ही मैनेजर दोस्त से लाखों रुपये हड़प लिए। पहले पत्नी को लेकर उसके पहुंचा। मदद के बहाने लिए नौ लाख पचास हजार लिए। अब धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन
लाखों की ठगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से उनके दोस्त ने उसकी फाइनेंस कंपनी में निवेश करने के बहाने साढ़े नौ लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने दोस्त से तगादा किया तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने दोस्त और उसकी पत्नी के विरुद्ध धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


न्यू आगरा थाना क्षेत्र के न्यू कौशलपुर निवासी सौरभ शर्मा आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी, संजय प्लेस में मैनेजर हैं। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 जनवरी 2024 को उनके दोस्त पुष्पकुंज कॉलोनी, खंदारी निवासी मनीष जैन और उनकी पत्नी घर आए। 

लोन को अपनी कंपनी में ट्रांसफर करा लो

मनीष ने बताया कि मुथुट फाइनेंस कंपनी में उनका 18 लाख रुपये का जेवर गिरवी रखा है। उसका ब्याज ज्यादा है। इस लोन को अपनी कंपनी में ट्रांसफर करा लो। मनीष ने कहा कि पैसा तुम जमा करा दो, मैं वापस कर दूंगा। इस पर सौरभ ने अपने घर के जेवरात लोन एकाउंट खोलकर मनीष के नाम से जमा करा दिए। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

इसके बाद मनीष ने मुथुट कंपनी के कर्मचारियों से मिलकर उनका पैसा अपने होम लोन खाते में ट्रांसफर करा लिया। जब तगादा किया तो मनीष और उसकी पत्नी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें