फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बना दुश्मन: हाईवे पर युवक को साथियों संग मिलकर पीटा, इलाज के दौरान मौत; जानें क्या थी वजह

Fri, 17 Nov 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दोस्त की पिटाई से घायल युवक को पुलिस ने एसएन अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में परिजनों से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
 
विज्ञापन
एत्माद्दौला थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में काम छोड़ने से नाराज पूर्व साथी ने 10 नवंबर को अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मजदूर को हाईवे पर पीटा था। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को एसएन की इमरजेंसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार शाम को युवक की मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस ने पांच दिन में भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


हमीरपुर के थाना कुरारी के गांव बरूआ निवासी अजय (25) रामबाग में मौसेरे भाई भोला के साथ किराए के मकान में रहता था। मौसेरे भाई भोला ने बताया कि अजय पहले गांव के पास के रहने वाले मुकेश के साथ काम करता था। उसने रुपये नहीं दिए तो उसने वहां से कुछ दिन पहले काम छोड़ दिया।

अजय अब उसके साथ काम कर रहा था। वह हाथरस रोड पर पानी-पूरी को ढेला लगाता था। 10 नवंबर को रात 11 बजे मुकेश कुछ अन्य युवकों के साथ उनके कमरे पर आ गया। अजय को पीटा। इसके बाद वहां से चले गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद रुपयों का हिसाब करने के बहाने अजय को रामबाग फ्लाई ओवर के पास बुला लिया। वहां उन्होंने उसे फिर पीटा। गंभीर हालत में छोड़कर वहां से भाग गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने अजय को गंभीर हालत में इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान 15 नवंबर को शाम 5 बजे उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने घटना के पांच दिन के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

एत्माद्दौला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार दीक्षित ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों को थाने बुलाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें